पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोक मंच पंजाब ने पूर्व सरपंच के धरने का किया समर्थन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शेरपुर | लोक मंच पंजाब के सदस्यों ने पंचायती जमीन से कब्जा छुड़वाने व अन्य मांगों को लेकर बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे गांव धंदीवाल के पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह के समर्थन का ऐलान किया है। मंच के कनवीनर कामरेड सुखदेव सिंह ने कहा कि पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह की मांगे जायज है। यह एक गांव की बात नहीं बल्कि सभी गांवों में अधिकारियों की लापरवाही के कारण ऐसी समस्याएं हो रही है। उन्होंने कहा कि दफ्तरों में मौजूदा और पूर्व सरपंचों पंचों की पूछताछ न होना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व सरपंच को इंसाफ न मिला तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह ने कहा कि उनकी मांगों की जल्द पूर्ति का विश्वास दिलाते हुए धरना खत्म करने का दबाव बनाया गया था मगर वह मांगो की पूर्ति तक धरना जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर धरने को भूख हड़ताल में भी बदला जाएगा। गांव धंदीवाल के सरपंच लखवीर सिंह का कहना है कि कब्जे करने वालों को नोटिस दे दिए गए है। अगर 1 सप्ताह में कब्जे न छोड़े गए तो कानूनी कार्रवाई के जरिए कब्जे छुड़वाए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...