पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barnala News Mahalakalan Truck Union Chief Arrested By Cia Staff Arrested Accused In Many Cases

महलकलां ट्रक यूनियन के प्रधान को सीआईए स्टाफ ने रेड कर किया गिरफ्तार, कई मामलों में है आरोपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महल कला के ट्रक यूनियन के प्रधान अर्शदीप सिंह को सीआईए स्टाफ की विशेष टीम ने उसके घर में रेड करके गिरफ्तार कर लिया। अर्शदीप कई अपराधिक मामलों में नामजद है। इस दौरान गांव के लोगों के अनुसार इस दौरान चार-पांच राउंड फायरिंग हुई। परिवारिक सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप लगाए, जबकि पुलिस ने इन आरोपों को नकार दिया। जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह की अगुवाई में शाम को रेड की गई। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि जब वह रेड करने गए थे तो अर्शदीप ने घर से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें घेरकर काबू कर लिया। अर्शदीप की प|ी सुखपाल कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेड के दौरान उनसे बड़ा अमानवीय व्यवहार किया गया। रेड घर का सर्च या किसी की गिरफ्तारी के पुलिस के पास किसी तरह के कोर्ट के आदेश नहीं थे। फिर भी उसे घर में घुसकर करीब आधे घंटे तक तंग किया गया। इसके बाद उसके पति को गिरफ्तार करके ले गए। उन्हें डर है कि उनके पति को पुलिस द्वारा नुकसान पहुंचाया जाएगा। इस संबंधित पुलिस स्टेशन महलकलां के एसएचओ लखविंदर सिंह ने कहा कि यह रेड सीआईए स्टाफ की तरफ से है। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने कहा कि आरोपी को पकड़ा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

गोली के निशान दिखाते हुए अर्शदीप के पिता।
खबरें और भी हैं...