मोक्ष प्राप्ति के लिए करें भगवान का सिमरन : आचार्य रजनीश
स्थानीय राध-कृष्ण शिव मंदिर ब्रह्म सीरा में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दौरान आचार्य रजनीश महाराज ने श्रद्धालुओं को अच्छे काम करने और संतों का आदर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मोक्ष की प्राप्ति के लिए भगवान का सिमरन करना चाहिए। हमेशा सच्चाई और भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए। मौके पर रजिंदर गोयल, वेद प्रकाश, विपन गुप्ता, राकेश कुमार, मुनीश गर्ग, मनोज गोयल, रोहित कांसल, पंकज कांसल, केशव कांसल, विपन कांसल, निगम बांसल, निर्मल बांसल, पंकज शर्मा, राकेश कुमार, रोहित गोयल, गवर्धन दास गोगी, रूपिंदर कांसल आदि उपस्थित थे।