जज बनने पर मनदीप कौर सम्मानित
दिड़बा|बांसल ग्रुप सूलर घराट के एमडी संजीव बांसल ने पंजाब सिविल सर्विसेस ज्यूडिशियल की परीक्षा पास करने वाली मनदीप कौर को सम्मानित किया गया। मनदीप कौर ने कहा कि संजीव बांसल और उनके परिवार ने हमेशा ही उसका हौसला अफजाई की है। जिसके फल स्वरूप वह परीक्षा पास करने में सफल हो सकी है। इस मौके पर बांसल परिवार के मुखी शाम लाल बांसल, मनदीप कौर के पिता बलवीर सिंह, माता दविंदर कौर, नवीन बांसल, हैलिक बांसल, रीतू बांसल, सुमन बांसल मौजूद रहे।