- Hindi News
- National
- Lehragaga News Manjeet Singh And Manpreet Kaur Awarded With The Title Of Best Athlete In Athletics Meet
एथलेटिक्स मीट में मनजीत सिंह व मनप्रीत कौर बेस्ट एथलीट के खिताब से सम्मानित
गुरु तेग बहादर कॉलेज ऑफ एजूकेशन लेहल खुर्द और गुरु नानक कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन की ओर से सांझे तौर पर 15वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन डायरेक्टर डॉ. पीसी शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. मनप्रीत कौर और प्रिंसिपल डॉ. शशि किरण की अगुअाई में किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन राजेश कुमार गर्ग, एमडी शाम लाल गर्ग, सचिव विजय कांसल, नगर कौंसिल प्रधान रवीना गर्ग और मैनेजमेंट सदस्य प्रेम कुमार गर्ग ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर राजेश कुमार गर्ग और रवीना गर्ग ने कहा कि सेहतमंद शरीर में ही सेहतमंद दिमाग का निवास होता है। एमडी शाम लाल गर्ग और सचिव विजय कांसल ने कहा कि खेल छात्रों का जहां सर्वपक्षीय विकास करते हैं वहीं नशे जैसी बुरी आदतों से भी उन्हें दूर रखती है। इस दौरान एथलेटिक्स मीट की 100 मीटर दौड़ लड़कों में मनजीत सिंह ने पहला, गुरसेवक सिंह ने दूसरा, लड़कियों में मनप्रीत कौर ने पहला व रमनदीप कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी छलांग लड़कों में गुरसेवक सिंह ने पहला व गोल्डी सिंह ने दूसरा, रिले रेस में मनजीत सिंह ने पहला, थ्री लैग रेस लड़कों में मनजीत व सतविंदर ने पहला, लड़कियों में वीरपाल व बेअंत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। बेस्ट एथलीट का खिताब मनजीत सिंह और लड़कियों में मनप्रीत कौर को दिया गया। कॉलेज प्रबंधकों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्राॅफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।