सीएए के खिलाफ शहर में किया मार्च
बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से जिला प्रधान करनैल सिंह की अगुआई में विभिन्न संगठनों के सहयोग से सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ शहर में मार्च किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस मौके करनैल सिंह नीलोवाल ने कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान को तोड़ने के इरादे से सीएए जैसे काले कानून लागू कर रही है। सरकार ने ऐसे कानून लागू कर देश को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की है। भाजपा देश में दंगे करवा देश में अशांति पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इन मनसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से 26 मार्च को समूह संगठनों के सहयोग से भारत बंद किया जाएगा। इसके अलावा 18 मार्च को जिला स्तरीय प्रदर्शन और 1 अप्रैल से एनपीआर के बायकाट किया जाएगा। इस मौके पर हरजीत सिंह सजूमा, मांगे राम, गुरजंट सिंह, मलकीत सिंह, हरमिंदर सिंह, लाल सिंह आदि उपस्थित थे।
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के सदस्य।