पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrur News Married Woman Commits Suicide Due To Financial Crisis And Debt

आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान विवाहित महिला ने की आत्महत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लहरागागा | हरीगढ गांव में कर्ज से परेशान एक विवाहित महिला ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। गांव की सरपंच के पति गुरचरण सिंह ने बताया कि रीना (30) और उसका पति मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पेट पालते थे। उनके सिर पर प्राइवेट तौर पर काफी कर्ज था। जिस कारण रीना परेशान रहती थी। इसी परेशानी के चलते रीना ने घर की छत में गाडर से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे थे। पुलिस चौकी कोहरियां के इंचार्ज गुरदेव सिंह ने बताया कि मृतका के भाई विकास निवासी मनियाना के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर लाश का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव की सरपंच दलजीत कौर व समूह गांव वासियों ने पीडित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।
खबरें और भी हैं...