- Hindi News
- National
- Bhawanigarh News Member Of Punjab State Food Commission Visited The District
पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य ने किया जिले का दौरा
पंजाब सरकार द्वारा जरूरतमंदों को सस्ते दाम पर खाद्य पदार्थ मुहैया करवाने के लिए लागू की जा रही जनतक वितरण प्रणाली की जायजा लेने के लिए पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य कैप्टन प्रीतदेव सिंह शेरगिल ने संगरूर जिले का दौरा किया। उन्होंने गांव चन्नो और भवानीगढ़ में िडपाे पर खुराक व सिविल सप्लाई विभाग द्वारा बांटी जा रही गेहूं का जायजा लेते हुए लाभपात्रियों से स्कीम संबंधी फीडबैक लेने के लिए बातचीत की। कैप्टन प्रीतदेव सिंह शेरगिल ने कहा कि कमीशन द्वारा राज्य में जनतक वितरण प्रणाली के औचक निरीक्षण पर जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर डीएफएससी स्वीटी देवगन व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।