- Hindi News
- National
- Tapa News Memorandum Given To Former Mla By Members Of Agrawal Conference Branch
पूर्व विधायक को अग्रवाल सम्मेलन ब्रांच तपा के सदस्यों ने दिया ज्ञापन
तपा|पंजाब प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन ब्रांच तपा के समूह सदस्यों का एक वफद सम्मेलन प्रधान भूषन घडैला के नेतृत्व में पूर्व विधायक व एसजीपीसी मैंबर संत बलवीर सिंह घुन्नस को मिला। इस मौके समूह सदस्यों ने संत घुन्नस को जिन्होंने सिख इतिहास में अपना अहम योगदान डालने वाले दीवान टोडर मल्ल की फतेहगढ़ साहब में स्थापित हवेली की खस्ता हालत संबंधित जानकार करवाया। इस दौरान समूह सदस्यों ने संत घुन्नस को हवेली की हालत संवारने संबंधित एक ज्ञापन भी दिया। संत बलवीर सिंह घुन्नस ने समूह सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वह दीवान टोडर मल्ल की हवेली का मुद्दा शिरोमणि समिति की मीटिंग में उठाएंगे और इसकी हालत सुधारने के लिए हर संभव य| किया जाएगा। इस मौके अग्रवाल सम्मेलन के समूह सदस्यों ने संत घुन्नस का तह दिल से धन्यवाद किया। इस मौके सम्मेलन के दीपू भैनी, अशोक गोयल, प्रवीण घुन्नस आदि उपस्थित थे।