पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malerkotla News Memorandum Submitted To Dc To Cancel Bid For Panchayati Land

पंचायती जमीन की बोली रदकरने को डीसी को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव तोलेवाल की पंचायती जमीन की 13 मार्च को होने वाली बोली को रद करवाने की मांग को लेकर जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी की ओर से डीसी घनश्याम थोरी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके गांव की पंचायत के सदस्य जगसीर सिंह ने कहा कि गांव में पहले भी पंचायती जमीन की बोली दौरान काफी लडाई झगडा हुआ था। जिसके आरोपियों पर कारवाई नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम मालेरकोटला की ओर से बोली के लिए 13 मार्च तय की गई है जिसे दलितों पर हमला करने वाले उन दोषियों की मिलीभगत से रखा गया है। जिससे गांव का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने डीसी मांग की कि 13 तारीख को होने वाली पंचायती जमीन की बोली को रद्द किया जाए और इस मामले का हल किया जाए और दोषियों को शह देने वाले एसडीएम मलेरकोटला के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...