पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrur News Mid Day Mill Cook Workers Staged Fury In Front Of Singla39s House

मिड-डे मिल कुक वर्कर्स ने रोष मार्च कर सिंगला की कोठी के समक्ष दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक तरफ पंजाब में जगह-जगह पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ अपनी मांगों को लेकर डेमोक्रेटिक मिड डे मिल कुक फ्रंट पंजाब की सदस्य शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला की रिहायश के नजदीक सड़क पर धरने पर बैठी थी। आरोप है कि सरकार महिलाओं को बराबर का हक देने का झूठा ढिंढोरा पीट रही है, जबकि कुक वर्करों को मनरेगा मजदूरों से भी कम दिहाड़ी मिल रही है। इस दौरान कुक वर्करों ने अपनी मांगों संबंधी तहसीलदार सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा। रविवार को डैमोक्रेटिक मिड डे मिल कुक फ्रंट पंजाब की सदस्य बस स्टैंड के समक्ष माता नयना देवी मंदिर के पार्क में एकत्रित हुई। जहां से रोष मार्च करते हुए कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला की कोठी के नजदीक पहुंची। इस दौरान पुलिस द्वारा मंत्री के कोठी के पास बैरिगेट लगाकर कुक वर्करों को पीछे ही रोक दिया गया, जिससे भड़की वर्करों ने वहीं पर धरना शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते यूनियन की राज्य प्रधान हरजिंदर सिंह लोपे, सुखविंदर कौर, सुखजीत कौर ने कहा पंजाब के स्कूलों में पहली से 8वीं तक पढ़ते छात्रों के लिए दोपहर के खाने की स्कीम के तहत काम करती 40 हजार के करीब मिड डे मिल कुक गरीब महिलाओं को सिर्फ 1700 रुपए दिए जाते हैं। जिसके अनुसार 55 रुपए प्रतिदिन मजदूरी बनती है। जबकि इनका काम स्कूल में पूरा समय खत्म नहीं होता। सरकार इन्हें पूरा वर्ष वेतन देने की बजाए दो माह का वेतन काट रही है। उन्होंने कहा कि इन वर्करों में बडी संख्या विधवा महिलाओं की है। जिनके परिवार की निर्भरता उन पर ही है।

कुक वर्करों का बीमा करवाने की मांग

मिड डे मिल कुक वर्कर को कम से कम वेतन कानून के अधीन लाकर वेतन में बढ़ोतरी की जाए, मिड डे मिल कुक की वर्ष में 2 माह छुट्टी का वेतन काटना बंद किया जाए, पूरे वर्ष वेतन दिया जाए, विभाग द्वारा कुक वर्करों का बीमा करवाया जाए, जो मिड डे मिल कुक वर्कर 12वीं पास हैं उन्हें ब्लाक दफ्तरों में सहायक मैनेजर के तौर तरक्की दी जाए, कुकिंग की राशि और अनाज समय पर दिया जाए।

संगरूर में धरने पर नारेबाजी करतीं कुुक वर्कर्स।
खबरें और भी हैं...