पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक गोल्डी ने की विभिन्न सरकारी दफ्तरों में चेकिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हलका विधायक दलवीर सिंह गोल्डी द्वारा विभिन्न सरकारी दफ्तरों की चैकिंग की गई। इस दौरान उन्होंने दफ्तरों में अपने काम करवाने आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं। बुधवार को सुबह सवा 9 बजे शहर के एपी इन्कलेव में स्थित सुविधा केन्द्र के बाद सिविल अस्पताल, नगर कौंसिल दफ्तर तथा थाना सिटी धूरी में चैकिंग के लिए पहुंचे हलका विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने कहा कि सुविधा केन्द्र, नगर कौंसिल और सिविल अस्पताल सबंधी उन्हें कुछ शिकायतें मिली थी। विधायक दलवीर गोल्डी ने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि वह लोगों के काम पहल के आधार पर करें। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी दफ्तरों में किसी भी तरह की परेशानी नही आने दी जाएगी। सिविल अस्पताल में मौके पर सीबीसी मशीन की खराबी और टेक्नीशियनों की कमी सबंधी जानकारी मिलने पर उनके द्वारा तुरंत इस मामले को सेहत मंत्री पंजाब बलवीर सिंह सिद्धू के ध्यान में लाया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को कोई मुश्किल आती है तो तुरंत उनके ध्यान में लाया जाए। भविष्य में भी विभिन्न दफ्तरों में ऐसी चैकिंग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...