पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक की चेतावनी, 15 दिन में नहीं बने कार्ड ताे देंगे धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरनाला के 31 वार्डों के 5000 परिवारों के नीले कार्ड पिछले दिनाें काट दिए गए। विधायक मीत हेयर ने कार्ड बनवाने को भटक रहे लोगों के बीच नगर कौंसिल पहुंचकर कहा कि अगर डीएफएसओ विभाग की ओर से आगामी 15 दिनाें में नीले कार्ड दोबारा नहीं बनाए ताे धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों को उनका हक वापस दिलाया जाएगा। कौंसिल व डीएफएसओ विभाग अपने स्तर पर अपने काम ठीक करें।

प्रदेश सरकार ने नियम बनाया है कि जिस परिवार के पास 100 वर्ग गज से अधिक जमीन है, उसको नीले कार्ड पर गेहूं का लाभ नहीं दिया जा सकता। इसके बाद डीएफएसओ विभाग ने कौंसिल से रिकॉर्ड मांगा था कि जिन लोगों के पास 100 वर्ग गज से अधिक जमीन में बने मकान हैं, उनके नाम नीले कार्ड काट दिए जाए।

प्रभावित लाेगाें बलराज सिंह, सुखदेव कौर, बलजीत कौर, शीला देवी, हरजीत कौर ने कहा कि कौंसिल के रिकॉर्ड के अनुसार सही तरीके से काम नहीं किया गया है। किसी का घर 100 वर्ग गज से कम जमीन में बना हुआ है। अगर किसी के पास अधिक जमीन है तो वह उनके दादा के नाम पर है। एेसे परिवार अब चार-चार टुकड़ाें में बंट चुका है। विभाग ने फिजिकल वेरिफिकेशन करना जरूरी नहीं समझा, जिसके चलते उन्हें यह समस्या आ रही है।

सभी का मार्गदर्शन किया जा रहा : हरप्रीत सिंह

जिला खाद्य एवं फूड सप्लाई विभाग इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने कहा कि किसी भी नीला कार्ड धारक को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सबका मार्गदर्शन किया जा रहा है। सबको कागजी कार्यवाही पूरी करने के लिए कहा गया है। अगर किसी को परेशानी आती है तो वह उनसे आकर मिल सकता है।
खबरें और भी हैं...