पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनरेगा रोजगार प्राप्त मजदूर यूनियन ने की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरनाला में मनरेगा रोजगार प्राप्त मजदूर यूनियन की बैठक जिला प्रधान जगराज सिंह रामा की अध्यक्षता मेें बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जगराज रामा, कामरेड खुशिया सिंह और धर्मा सिंह फौजी ने कहा कि कांग्रेस लोगों के साथ झूठे वादे कर कर सरकार तो बना ली परन्तु लोगों के साथ किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूरों को जो नीले कार्डों के अंतर्गत राशन मिलता था, वह भी सरकार ने बंद कर दिया है। जिस कारण नीले कार्ड धारक में सरकार के प्रति रोष पाया जा रहा है। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने काटे गए नीले कार्ड जल्द चालू न किए तो नगर कौंसिल मतदान में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर रणजीत कौर, वीरपाल संधू, अमरजीत धौला, सुरजीत कौर, गुरमीत कौर, पासो कौर, करनैल कौर, अमरजीत धौला, जरनैल सिंह, सरबजीत सिंह मेहता, भोला लोहगढ़, नाथ सिंह, जीता सिंह, बारा सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...