पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

25 को लुधियाना में होने वाली रैली के लिए लोगों को किया लामबंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवानीगढ | सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ 25 मार्च को लुधियाना में होने वाली विशाल रैली सबंधी लोगों को लामबंद करने के लिए जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी द्वारा गांव झनेडी में रैली की गई। इस मौके कमेटी नेता अवतार सिंह बालद कलां और बलवीर सिंह झनेडी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संघी फासीवादी हल्ले के तहत देश के अल्पसंख्यक मुस्लिमों, दलितों और कम्यूनिस्टों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सीएए जैसे काले कानून लाकर देश का महौल खराब किया जा रहा है। देश के लोगों को धर्म के नाम पर लडवाकर असली मुद्दो से भटकाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को अपील की कि 25 मार्च की लुधियाना रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले। मौके पर राम चंद, जसपाल सिंह, भजन कौर आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...