पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तपा का मोहनदीप भी जाएगा जापान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम मेंं भाग लेंगे पंजाब के सरकारी स्कूलों के 8 छात्र

मोहनदीप सिंह

मानसा | विज्ञान में होने वाली आधुनिक खोज की जानकारी हासिल करने के लिए जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान में पंजाब का इस बार प्रतिनिधत्व करने वाले आठ विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों से संबंधित हैं। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में 35 देश अपने प्रतिभावान विद्यार्थियों को जापान में वैज्ञानिक क्षेत्र में हो रही आधुनिक खोज से जानकार करवाने के लिए भेजते हैं और दर्जनों क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों की यह तकनीक एशिया के देशों के लिए साइंस की तरक्की के लिए रास्ते खोलती है। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग ले रहे भारत के 50 विद्यार्थियों में बड़ी तादाद में पंजाब के आम घरों के विद्यार्थी हैं। जिन्होंने पहले मैट्रिक की साइंस परीक्षा के दौरान 97 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसमें होशियारपुर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, पटियाला, जालंधर के छात्र हैं। बरनाला जिले के कस्बा तपा के सरकारी सेकेंडरी स्कूल का छात्र मोहनदीप सिंह वासी खुड्डी खुर्द भी जापान जाएगा। उसने दसवीं कक्षा की परीक्षा में 98.62 प्रतिशत अंक लिए हैं।
खबरें और भी हैं...