ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गांव फग्गूवाला में ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह निवासी पटियाला मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव घाबदां में रहती अपनी बहन को मिलने के लिए जा रहा था। जब वह गांव फग्गूवाला के पास पहुंचा तो उसकी एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इस कारण वह गंभीर घायल हो गया, उसे संगरूर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।