मुकेश बेस्ट जोन चेयरमैन अवार्ड से सम्मानित
संगरूर|लायंस क्लब इंटरनेशनल, जिला-321 एफ की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें 130 क्लबों के कैबिनेट सदस्यों ने भाग लिया। लायंस क्लब जिला 321-एफ के जिला गवर्नर गोपाल कृष्ण शर्मा और रीजन चेयरमैन अमर गुप्ता की अगुआई में समाज सेवा के कार्य पहल के आधार पर करने के बदले मुकेश शर्मा को बेस्ट जोन चेयरमैन अवार्ड से सम्मानित किया गया।