पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नायब तहसीलदार ने बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया दौरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शेरपुर के स्कूल में परीक्षा केंद्र का दौरा करते नायब तहसीलदार सतगुर सिंह।

शेरपुर | 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने के मकसद से पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों अनुसार नायब तहसीलदार-कम-ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतगुर सिंह ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरपुर में बनाए गए परीक्षा केन्द्र की चेकिंग की। उन्होंने बताया कि विभाग और उच्च अधिकारियों की हिदायतों के अनुसार परीक्षा केंद्रों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने शेरपुर स्कूल में 12वीं कक्षा के पेपर के दौरान केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा अमन के साथ चल रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र में कोई भी नकल का केस नहीं मिला है और न ही कोई कमी सामने आई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य परीक्षा केंद्रों की भी चेकिंग जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं...