नत्थू लाल ढींगरा को किया सम्मानित
संगरूर|सीनियर सिटीजन व पेंशनर एसोसिएशन ने समाज सेवी व पेंशनर नेता नत्थू लाल ढींगरा को सम्मानित किया। इस मौके पर पेंशनरों के राज्य नेता राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि नत्थू लाल ढींगरा अब भी पेंशनराें, मुलाजिमों और समाज भलाई के कार्यों में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। समाज सेवा का जज्बा उनमें शुरू से ही है।