पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barnala News Needy Prisoners And Hawatis Should Be Provided Free Lawyer Services Varinder Agarwal

जरूरतमंद कैदी और हवालाती को मुफ्त वकील की सेवा मुहैया करवाई जाए : वरिंदर अग्रवाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला व सेशन जज-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथाॅरिटी बरनाला वरिंदर अग्रवाल द्वारा शुक्रवार को जिला जेल बरनाला का दौरा किया गया। उनके साथ एसडीएम अनमोल धालीवाल, एसपी (डी) बरनाला सुखदेव सिंह विर्क, सिवल सर्जन गुरिन्दरबीर सिंह, सीजेएम वनीत कुमार नारंग, सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथाॅरिटी बरनाला रुपिन्दर सिंह, जेल सुपरिंटेंडेंंट बलवीर सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जेल पहुंचने उपरांत सबसे पहला पेशी पर जाने वाले हवालातियों के साथ जज ने मुलाकात की और जेल में आ रही समस्याओं के बारे सुना। इसके बाद उनकी तरफ से जेल बैरकों का दौरा किया गया और बैरकों में रह रहे हवालाती की मुश्किलों के बारे में जायजा लिया गया। जिला और सेशन जज बरनाला की तरफ से सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथाॅरिटी बरनाला को निर्देश जारी किए गए कि हरेक जरूरतमन्द कैदी और हवालाती को मुफ्त वकील की सेवाएं मुहैया करवाना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सजा भुगत रहे कैदी मुफ्त कानूनी सहायता स्कीम का लाभ लेकर ऊपर वाली अदालतों में अपील दायर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला बरनाला की अदालतों में चल रहे कस्टडी के मामलों को पहल के आधार के निपटाने के लिए निर्देश पहले ही जारी किए गए हैं। इसके अलावा उनकी तरफ से कैदियों /हवालाती को दिए जाने वाले खाने की चेकिंग की गई और जेल सुपरिंटेंडेंट को हिदायत की कि खाना पकाने वाली जगह की साफ- सफाई का खास ख्याल रखा जाए और खाने वाली वस्तुअों को ढंककर रखा जाएं।

कैदियों से मुलाकात करते हुए सेशन जज।
खबरें और भी हैं...