मदर टीचर स्कूल में प्री-प्राइमरी का नया सत्र शुरू
बरनाला| मदर टीचर स्कूल बरनाला में प्री-प्राइमरी के नए सत्र की आज से शुरूआत की गई। इस मौके पर सभी बच्चों के तिलक लगाकर स्वागत किया और बच्चों से रिबन भी कटवाया गया। स्कूल में डोरीमोन, मिक्की मॉउस कॉर्टून बच्चों के मनोरंजन के लिए मंगवाए गए। प्री-प्राइमरी को-आॅर्डिनेटर स्वर्णजीत शर्मा ने सभी नए बच्चों का स्वागत किया और कहा कि स्कूल के प्रति बच्चों का लगाव बना रहे, इसलिए बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह कि गतिविधि करवाई गई हैं।