बीवीएम स्कूल में नया सेशन शुरू
बरनाला|बीवीएम इंटरनेशनल स्कूल में इस वर्ष नई कक्षाओं में प्रवेश लिए बच्चों का स्वागत किया गया। स्कूल के चेयरमैन प्रमोद अरोड़ा ने स्कूल में आए सभी छात्रों छात्राओं का स्वागत किया तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। सभी बच्चे बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। स्कूल प्रिंसfपल सुमन शुक्ला ने आए सभी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।