गुरुद्वारा साहिब में नए बने कमरों का किया उद्घाटन
घनौरी खुर्द गांव में सेवानिवृत खेतीबाड़ी अफसर बलवंत सिंह, उनकी प|ी चरणजीत कौर व बेटी गुरलीन कौर द्वारा गुरद्वारा साहिब के दो कमरों का निर्माण करवाया गया, जिसका उद्घाटन शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान इकबाल सिंह झूंदा, उपप्रधान मेघ सिंह गिल्ल और मास्टर हरबंस सिंह शेरपुर ने संयुक्त तौर पर किया। इस मौके इकबाल सिंह झूंदा ने बलवंत सिंह के इस कार्य की सरहाना करते हुए कहा कि सभी को इस तरह के कार्य में अपना बनता योगदान डालते रहना चाहिए। इस दौरान श्री साहिब जी के पाठ के भोग भी डाले गए और प्रमुख शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चमकौर सिंह, बलजिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, परमिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
शेरपुर में गुरुद्वारा साहिब में बने कमरों का उद्घाटन करते अकाली दल के जिला प्रधान व अन्य।