पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्री बाला जी महाराज को नया चोला चढ़ाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाल्गुन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संत शिरोमणि इच्छापूर्ति श्री बाला जी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री बाला जी महाराज को नया चोला चढ़ाया गया। चोला चढ़ाने की रस्म गुरचरण सिंह हांडा ने अदा की। मंदिर के सदस्य प्रवेश सिंगला व अमन बांसल (बंटू) ने बताया कि श्री बाला जी महाराज को हर पूर्णिमा की सुबह नया चोला चढ़ाया जाता है, जिसमें शुद्ध चांदी के वर्क, चमेली का तेल, सिंदूर का प्रयोग किया जाता है। इसके उपरांत श्री बाला जी संकीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन किया गया और मंगलवार होने के कारण भक्तजनों के काफी भीड़ उमड़ी। उन्होंने बताया कि श्री बालाजी महाराज व श्री ठाकुर जी महाराज के साथ भक्तजनों मंदिर में गुलाल,फूलों के साथ होली खेली। उन्होंने बताया कि होली के त्यौहार की बात सबसे निराली मानी जाती है।

खबरें और भी हैं...