सट्टा लगवाने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार
संगरूर | पुलिस ने सट्टा लगवाने वाले एक आरोपी से 2 हजार रुपए बरामद किए हैं। थाना लहरा के सहायक थानेदार हरमिंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि जसवीर सिंह निवासी चूडल कलां सट्टा लगवाने का काम करता है। जोकि गांव चूडल कलां में सरेआम सट्टा लगवा रहा है। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर मौके पर रेड करके आरोपी जसवीर सिंह को काबू करके उससे 2 हदार रुपए बरामद किए हैं।