पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, अज्ञात पर पर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरनाला | सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने अज्ञात पर पर्चा दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस स्टेशन सदर के थानेदार जसविंदर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जगतार सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात पिकअप गाड़ी के चालक पर पर्चा दर्ज किया है। जगतार ने बताया कि उसका भाई जसवंत जिसकी आयु करीब 35 साल थी। उसके साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव नंगल से काम खत्म करके अपने गांव कुंवड़वाल की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सेखा गांव के पास एक गाड़ी ने पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें उसके भाई को बहुत चोट लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके भाई की मौत पर पर्चा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
खबरें और भी हैं...