पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrur News Orders Given To Officers To Implement Depo And Buddy Campaign At Ground Level

अधिकारियों को डेपो और बड्डी मुहिम को जमीनी स्तर पर लागू करने के दिए आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीसी घनश्याम थोरी की ओर से जिले के समूह उपमंडल मजिस्ट्रेट, पुलिस और सेहत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके ओट क्लीनिकों, नशा मुक्ति केंद्रों और पुनर्वास केंद्रों की प्रगति का जायजा लिया गया।
इस दौरान डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्ति करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई डेपो और बड्डी मुहिम को सफलता के साथ जमीनी स्तर पर लागू किया जाए और नशों का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने एसडीएमज से सब डिवीजन के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति मुहिम को लागू करने के लिए किए जा रहे प्रयासों और नशों की सप्लाई को तोड़ने के लिए डीएपीज के साथ मिलकर किए जा रहे कार्यों संबंधी फीडबैक भी हासिल की। उन्होंने बताया कि सरकार की नशा मुक्ति मुहिम के तहत 1 अप्रैल 2017 से 31 दिसंबर 2019 तक जिला संगरूर में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बैठक, चेतना रैली, सेमिनार आदि के जरिए 4 लाख 66 हजार 69 लोगों को नशों को बुरे प्रभावों के बारे में बताते हुए नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ओट क्लीनिक, नशा मुक्ति केंद्र और पुनर्वास केंद्रों के जरिए पंजाब के अन्य जिलों में से सबसे अधिक 44 हजार 759 जरूरतमंदों को इलाज सुविधाएं प्रदान की गई। नशा मुक्ति केंद्रों में 39 हजार 427 व्यक्तियों का इलाज किया गया। इस मौके पर एडीसी राजेश त्रिपाठी, एसडीएम संगरूर बबनदीप सिंह, एसडीएम धूरी लतीफ अहमद, एसडीएम दिड़बा मनजीत सिंह चीमा आदि उपस्थित थे।

संगरूर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी घनश्याम थोरी।
खबरें और भी हैं...