समस्या हल होने पर पल्लेदारोंने सरकार का किया धन्यवाद
पल्लेदारों ने बैठक करके प्रदेश सरकार व प्रदेश कांग्रेस के मीत प्रधान केवल सिंह ढिल्लों का धन्यवाद किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए मक्खन सिंह, इंदर सिंह, लक्ष्मण सिंह, जगीर सिंह ने कहा कि उनकी कई मांगे जो लेवर से संबंधित थीं, लंबे समय से लटक रही थीं। उनकी लेबर की मुख्य मांग थी कि धनौला रोड पर गोदामों में काम शुरू करवाया जाए और साथ ही दूसरे के दामों में भी काम शुरू करवाया जाए। जिससे पल्लेदारों से जुड़ी लेबर काम को कर सके। सरकार की तरफ से हस्तक्षेप के बाद पल्लेदारों को काम मिला है, जिसके चलते करीब 200 परिवार जो के बेरोजगार थे उन्हें रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हैं।