राहगीर से झटमारों ने छीने मोबाइल व नकदी, 2 पर केस
बरनाला| राहगीर से झपटमारों ने मोबाइल व नगदी छीन ली। इस संबंधी पुलिस ने 2 लोगों पर पर्चा दर्ज कर लिया। जानकारी पुलिस स्टेशन थाना सदर के थानेदार एसएचओ बलजीत सिंह ने दी। पुलिस ने दर्शन सिंह निवासी हंडिआया के बयान के आधार पर अवतार व जसविंदर पर पर्चा दर्ज कर लिया है। बयान में उसने बताया कि वह हंडिआया से काम करके अपने घर धनौला वापस जा रहा था। मेन रोड पर जब वह पहुंचा तो उसके वह अपने
फोन पर बात कर रहा था। इतने में आरोपी अपने बाइक पर सवार होकर आए और फोन पर बात करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्होंने झपट मारकर उसका पर्स भी छीन लिया,
जिसमें 2400 जरूरी कागजात थे। मोबाइल सहित कुल उसका करीब 6400 का नुकसान हो गया। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है।