पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barnala News People Of Bakhatgarh Warned Of Dharna At Troubled Dc Office Due To Dirty Water

गंदे पानी से बखतगढ़ के लोग परेशान डीसी दफ्तर पर धरने की दी चेतावनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शैहणा ब्लाक के बखतगढ़ गांव के वासी 10 वर्षों से परेशान हैं। पंचायत और गांववासियों ने जिला प्रशासन पर उनकी किसी किस्म की सुनवाई नहीं करने का अारोप लगाया। उन्हाेंने डीसी दफ्तर पर धरना देने की चेतावनी दी।

गांव की सरपंच हरजीत कौर अौर तरनजीत सिंह दुग्गल के मुताबिक, पिछली पंचायत ने 2018 में छप्पड़ाें से गंदे पानी की निकासी खेतों में करने के लिए पाइपें डाली गई थीं, जाे घटिया मटीरियल की थीं। इनकाे डालने समय लेवल का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण छप्पड़ाें का पानी खेतों के जाने की बजाय अाेवरपफ्लाे हाेकर गांव में आ जाता है। यह लोगों के घरों में घुस रहा है, जिसके कारण गांववासियों का माली नुकसान हो रहा है। गांव के दोनों छप्पड़ गंदे पानी से भर चुके हैं। इसके चलते बीमारियां फैलने की अाशंका बन गई है। गांव में पहले ही कैंसर से 5 मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपए की लागत से सीचेवाल माॅडल तैयार किया गया है, मगर निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी कुएं के आसपास जमा हो गया है।

गांव में निकासी की समस्या जल्द हल हाेगी : एडीसी


पंचायत मेंबरों ने कहा कि एडीसी (विकास) को कई बार अवगत करवाया गया मगर कोई हल नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी दी अगर निकासी का हल नहीं किया तो वे डीसी दफ्तर पर धरना देंगे। जरूरत पड़ी तो पंचायत डीसी को इस्तीफा भी साैंप देगी। उधर, एडीसी (विकास) अरुण जिंदल का कहना है कि गांव में पहले पाइपों की जांच करवाकर इस समस्या का जल्द हल कर दिया जाएगा।

बखतगढ़ गांव में सीचेवाल माॅडल के अासपास भरा गंदा पानी दिखाते पंचायत मेंबर।
खबरें और भी हैं...