- Hindi News
- National
- Malerkotla News People Of Chaunda Village Agitated By Cutting Ration Card
राशन कार्ड काटने से गुस्साए चौंदा गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
अमरगढ़ के गांव चौंदा में नारेबाजी करते गांव के लोग।
अमरगढ़|चौंदा गांव में 196 परिवारों के राशन कार्ड काटने से गुस्साए लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आसाराम, नछत्तर कौर, कुलदीप कौर, जसवंत कौर, महिंदर सिंह, दर्शन सिंह, पलविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, चरण सिंह, करमजीत सिंह, लाभ सिंह, नेत्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के कार्ड काट सरकार ने उनके साथ धक्का किया है। सरपंच मनोहर लाल ने बताया कि सभी जरूरतमंद परिवारों के फार्म भरकर फूड सप्लाई विभाग में जमा करवा दिए गए थे। जिन्हें पहले भी गेहूं मिल रही थी उनमें से 196 जरूरतमंद परिवारों के काटे गए हैं। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, चमकौर सिंह, गुरबचन सिंह, केसर सिंह, हरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, जसवंत सिंह, निर्मल सिंह, मगर सिंह मौजूद रहे। फूड सप्लाई विभाग के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोनू जिंदल का कहना है कि जिन जरूरतमंद परिवारों के नाम काटे गए हैं, उनके फार्म दोबारा भरवाकर विभाग को भेज दिए जाएंगे।