- Hindi News
- National
- Dhuri News People Of Tehsil Locality Shouted Slogans Against City Council
तहसील मोहल्ले के लोगों ने नगर कौंसिल के खिलाफ की नारेबाजी
अंबेडकर चौक के नजदीक तहसील मोहल्ले की गलियों में सीवरेज की निकासी के लिए खोदे गए गड्ढ़ों से नाराज मोहल्ला वासियों ने नगर कौंसिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्षद अश्वनी कुमार मिट्ठू ने बताया कि अंबेडकर चौक के नजदीक की गलियों में सीवरेज की सही ढंग से निकासी न होने से विभाग ने यहां गड्ढ़ा खोदा था। सीवरेज की सही ढंग से निकासी करने के लिए विभाग ने गड्ढ़ा खोदा है। मगर तकनीकी कारणों से प्रपोजल रद्द होने के बावजूद न तो इस गड्ढे को भरा गया है और न ही सीवरेज की निकासी के ही कोई प्रबंध किए गए हैं। गत दिवस भी गड्ढे में एक बच्चे के गिरने के कारण उसे भी चोट लगी थी। उन्होंने गड्ढ़े को भरने की मांग और सीवरेज की निकासी की मांग को लेकर ही उन्हें मजबूरन यह प्रदर्शन करना पड़ा है। इस मौके पर रमेश कुमार, शीशन पाल, बंटी, राज, अमनदीप, प्रकाशों, पूजा रानी और शशि आदि मौजूद रहे। नगर कौंसिल के एसओ नरिंदर कुमार ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि गड्ढे को भरवा कर पहल के आधार पर सीवरेज की सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का पक्का हल करवा दिया जाएगा।
धूरी के तहसील मोहल्ले में खोदे गड्ढे के समक्ष नारेबाजी करते मोहल्लावासी।