पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrur News Performance Of Punjab State Veterinary Inspectors On Demands

मांगों को लेकर पंजाब स्टेट वेटरनरी इंस्पेक्टरों का प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगरूर | पंजाब स्टेट वेटरनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन की अगुआई में वेटरनरी इंस्पेक्टरों द्वारा मांगों को लेकर पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर दफ्तर समक्ष जिला स्तरीय रोष धरना दिया गया। धरनाकारियों की ओर से पंजाब सरकार पर वेटरनरी इंस्पेक्टरों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया। एसोसिएशन के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह अगुआई में लगाए गए धरने को संबोधित करते हुए दलजीत सिंह, बिहारी मंडेर, पवन भवानीगढ, राजिंदर मौड आदि ने आरोप लगाया कि अभी तक पशु पालन विभाग द्वारा न तो वेटरनरी इंस्पेक्टरों के सर्विस रूल में संशोधन किया गया है और न ही वेटरनरी इंस्पेक्टरों से करवाए जाते कार्यों को किसी कानून के तहत रजिस्टर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा जहां जब्री काम लिया जा रहा है वहीं दो दो, तीन तीन पशु डिस्पेंसरियों का काम भी अतिरिक्त चार्ज देकर उनसे ही करवाया जा रहा है। जबकि 650 के करीब डिप्लोमा होल्डर वेटरनरी इंस्पेक्टर बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेतन स्केल में त्रुटी और तहसील स्तर पर प्रमोशन की जायज मांगों को भी लटकाया जा रहा है। जिस कारण वेटरनरी इंस्पेक्टरों में भारी रोष पाया जा रहा है। राज्य महासचिव केवल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मांगो का जल्द निपटारा न हुआ तो 22 मार्च को चंडीगढ में राज्य स्तरीय रैली करके संघर्ष को तीखा किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...