- Hindi News
- National
- AMARGARH News Perjury On Three People For Harassment And Dowry And Money
प्रताड़ित और दहेज का सामान व रुपए खुर्द-बुर्द व करने के आरोप में तीन लोगों पर पर्च
बरनाला|पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति, ससुर व सास पर दहेज का सामान व रुपए खुर्द-बुर्द करने व दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पर्चा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पर्चा पुलिस स्टेशन सदर बरनाला में दर्ज हुआ है। मनप्रीत कौर के बयान के आधार पर पुलिस ने लुधियाना निवासी गुरमन, केवल, हरदीप पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी। उसके पिता ने 5 लाख रुपए व सोना आदि दहेज में दिया था। इसके बाद वह विदेश चली गई। वहां से उसने अपने खाते में रुपए जमा करवाए। उसके घर में उसके साइन किए हुए चेक थे। उसके ससुराल वालो ने चेक लगाकर 6 लाख रुपए निकाल लिए। अब वह उससे 18 लाख रुपए की और मांग कर रहे हैं। इसके चलते वह घर में लड़ाई करते हैं। जो जेवर व सामान वह अपने दहेज में लाई थी, वह सामान भी घर से गायब कर दिया है।