सट्टा लगवाने के अाराेप में व्यक्ति काबू
संगरूर| पुलिस ने सट्टा लगवाने वाले एक आरोपी को काबू कर मामला दर्ज किया है। थाना सिटी संगरूर के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संजय कुमार निवासी संगरूर सट्टा लगवाने का आदी है। जो पुराने फायर ब्रिगेड दफ्तर के पास लोगों को सट्टा लगवा रहा है। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर संजय कुमार को सट्टा लगवाते हुए काबू कर 1610 रुपए बरामद किए है। पुलिस ने संजय कुमार के खिलाफ थाना सिटी संगरूर में मामला दर्ज कर लिया है।