इनोवा-बाइक की सीधी टक्कर से व्यक्ति जख्मी
अमरगढ़ | गांव लंगडियां में इनोवा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार जख्मी हो गया। लोग उसे सिविल अस्पताल अमरगढ़ लेकर आए, जहां से पटियाला रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद राम सिंह निर्मल सिंह ने बताया कि जख्मी गुरदीप सिंह अमरगढ़ से अपने घर सलार जा रहा था। गांव लंगडियां के नजदीक ड्रेन के साथ कच्चे रास्ते की तरफ मुड़ने लगा तो सामने से आई इनोवा कार से सीधी टक्कर हो गई। इनोवा की हेडलाइट के शीशे से एक पैर कट गया है। इनोवा चालक गुरजोत सिंह ने कहा कि उसने काफी पीछे से गाड़ी की ब्रेक लगाई थी।