पैलेस के बाहर से व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी
संगरूर|शादी समागम में शामिल होने आए व्यक्ति का पैलेस के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पुनावाल निवासी जगदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने मोटरसाइकिल (पीबी-13वी-2081) पर विवाह समामग में शामिल होने के लिए धूरी रोड़ स्थित एक पैलेस में गया था। उसने मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ी किया था। परंतु जब वह वापिस आया तो मोटरसाइकिल वहां नहीं था।