पिग फार्म से सूअर चोरी, केस
संगरूर|पिग फार्म से सूअर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शेरो निवासी बलवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने अपने पिग फार्म में सूअर पाले हुए हैं। उसके पिग फार्म से गुरतेज सिंह, जसप्रीत सिंह निवासी शेरो ने 3 सूअर चोरी कर लिए थे। पुलिस ने गुरतेज सिंह व जसप्रीत सिंह के खिलाफ थाना चीमा में मामला दर्ज करके जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।