पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पायनियर स्कूल के अध्यापकों को किया कोरोनावायरस के बारे में जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव गज्जनमाजरा के पायनियर कॉन्वेंट स्कूल में अध्यापकों को कोरोना वायरस सबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान अध्यापकों को वायरस से बचाव और लक्षणों सबंधी जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर कौर मंडेर ने कहा कि इस वायरस से बचने के लिए विभिन्न तरीके अपनाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हाथों को अच्छी तरह से धोएं, भीड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें और मुंह ढककर छींके या खांसे। उन्होंने कहा कि बीमार होने की सूरत में डॉक्टर के साथ संपर्क करना चाहिए। उन्होंने अध्यापकों को इस जानकारी को बच्चों के साथ सांझा करने के लिए भी प्रेरित किया।

मालेरकोटला के पायनियर स्कूल गज्जनमाजरा में अध्यापकों को जानकारी देतीं प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर कौर मंडेर।
खबरें और भी हैं...