शहीद ऊधम सिंह कॉलेज में पौधे लगाए
शहीद ऊधम सिंह कॉलेज में उन्नत भारत अभियान के तहत पौधे लगाने की मुहिम शुरू की गई। इस मौके पर उन्नत भारत अभियान के कन्वीनर संदीप ने बताया कि अभियान के तहत कॉलेज में पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत संस्था समाज भलाई के कार्य कर रही है। इस मौके पर संदीप कौर, गुरपिंदर सिंह, हरदीप सिंह, गुरमुख सिंह मौजूद रहे।