महिला दिवस पर कवि दरबार सजाया
संगरूर|धी पंजाबन मंच ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित अकाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कवि दरबार का आयोजन किया। इस मौैके पर पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची 14 कवयित्रियों ने भाग लिया। मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंची पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा की प|ी गगनजीत कौर ढींडसा ने कहा कि बेशक महिलाओं की दशा पहले से सुधरी है, परंतु अभी भी काफी कुछ करने की जरूरत है। कवि दरबार के दौरान कुलविंदर कंवल, सिमरन अक्स, जसविंदर कौर फगवाडा, मनिंदर कौर मन, हरिंदर कौर बठिंडा, निशा कौर कोटकपुरा, परमजीत कौर महक, अमरजीत कौर अमर, मनजिंदर कौर लुधियाना, प्रियंका जालंधर, निधि गुप्ता, आशा शर्मा, संध्या लुधियाना और गगनप्रीत कौर ने अपनी नज्में पेश की। ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन के पटियाला से इंचार्ज अमरजीत सिंह वडैच ने महिला दिवस का वर्णन करते हुए अपनी नजम पेश की।