पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrur News Police Recovered 4158 Bottles Of Liquor From Various Places And Filed A Case Against 5

पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 4158 बोतल शराब बरामद कर 5 पर किया केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 4158 बोतल शराब बरामद करके पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना भवानीगढ़ के सहायक थानेदार रणजीत सिंह गश्त के दौरान बालद कैंचिया मौजूद थे। दित्तूपुरा निवासी व्यक्ति ने अपना भवानीगढ़ स्थित मकान कुछ अज्ञात व्यक्तियों को किराए पर दिया हुआ है। पुलिस ने रेड करके घर से 3600 बोतल शराब(300 पेटी) बरामद की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले में थाना सदर अहमदगढ़ के हवलदार जगमेल सिंह ने गश्त के दौरान सलामदीन उर्फ सम्मी निवासी भोगीवाल से 60 बोतल शराब बरामद की है। तीसरे मामले में थाना शेरपुर के सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने गश्त के दौरान तरनजीत सिंह निवासी पेधनी कलां और जीत सिंह निवासी रामनगर छन्ना से 480 बोतल शराब बरामद की है। चौथे मामले में थाना सिटी-1 संगरूर के हवलदार गुरलाल सिंह ने गश्त के दौरान धरमिंदर सिंह उर्फ हैपी निवासी संगरूर से 18 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...