- Hindi News
- National
- Barnala News Police Removes Street Vendors In View Of Traffic Problem In Markets
बाजारों में ट्रैफिक समस्या को देखते हुएपुलिस ने रेहड़ी सब्जी विक्रेताओं को हटाया
धनौला | धनौला के बाजारों में ट्रैफिक समस्या को देखते हुए पुलिस द्वारा रेहडियाें को हटाया गया। एसएचओ हाकम सिंह के पुलिस पार्टी के साथ बस स्टैंड रोड पर आते देख रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी देते हुए एसएचओ हाकम सिंह ने बताया एसएसपी बरनाला संदीप गोयल के निर्देशों पर ट्रैफिक की समस्या को लेकर लोगों की समस्याओं को निजात दिलाने के लिए रेहड़ी वालों से बातचीत की गई। इसके अलावा कमेटी अधिकारियों को भी बार-बार कहने पर उसका हल नहीं निकला। जिसके चलते पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने शहर निवासियों से अपील की है जब भी वह बाजार में आए तो अपना वाहन सही जगह खड़ा करें। जिससे किसी को आने-जाने में दिक्कत न हो। उन्होंने रेहड़ी वालों को चेतावनी दी कि अगर वह बाजारों में गलत जगह रेहड़ियाें लगाएंगे तो उनकी रेहड़ियां जप्त कर ली जाएंगी। इस मौके पर मुंशी तरसेम सिंह, सब इंस्पेक्टर अजय सिंह, सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह, थानेदार गुरतेज सिंह, थानेदार कर्मजीत सिंह, लाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी उपस्थित थी।