- Hindi News
- National
- Barnala News Police Runway On Holi Traffic Regulators Cut Off 2 Dozen Vehicles
होली पर पुलिस का डंडा... ट्रैफिक नियमतोड़ने वाले 2 दर्जन वाहनों के काटे चालान
होली के त्योहार पर बाइक टोली बनाकर होली खेलने वाले युवकों की होली इस वार पुलिस की सख्ती के कारण फीकी रही। शहर के हर चौक गली में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने शहर में एक दिन में चार वार ग्रुप बनाकर मार्च किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। जिसके चलते सड़कों पर हुड़दंग करने का प्लान कर बैठे युवक घरों में ही दुबके रहे। बताते चलें कि होली के त्योहार को आम तौर पर युवक बाइक गैंग बनाकर एक दूसरे के घरों में जाकर रंग डाल कर खेलते हैं, लेकिन मंगलवार को होली के दिन से एक दिन पहले जिला पुलिस मुखी संदीप गोयल ने सभी पुलिस कर्मियों को बाजारों में गश्त करने व सख्ती करने के निर्देश दिए थे। जिससे बाजारों में किसी तरह का हुडदंग न हो। पुलिस की तरफ से दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही युवकों को रोका गया। जिला पुलिस मुखी संदीप गोयल सहित सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहे। सदर बाजार, फरवाही बाजार, हंडियाया बाजार, कच्चा कॉलेज रोड, पक्का कॉलेज रोड., रामबाग रोड, धनौला रोड, सेखा रोड, कचहरी रोड, हंडियाया रोड आदि पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ जगजीत सिंह ने कहा कि पुलिस की तरफ से करीब दो दर्जन वाहनों के चाला नकाटे गए। जो वाहन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे उन्हें नही बख्शा गया। ये मुहिम आगे भी इसी तरह से रहेगी। लोगों ने अपने घरों में ही होली मनाई।
होली मना रहे युवकों को रोककर उनके वाहनों के कागज चैक करती पुलिस।