- Hindi News
- National
- Longowal News Poster Of Prakash Parv Samagam Of Shri Guru Tegh Bahadar Released
श्री गुरु तेग बहादर जी के प्रकाश पर्व समागम का पोस्टर किया रिलीज
श्री गुरु तेग बहादर जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब में 10 अप्रैल से शुरू होने वाले धार्मिक समागम का पोस्टर एसजीपीसी के प्रधान भाई गोबिंदर सिंह लौंगोवाल द्वारा गुरुद्वारा साहिब कैंबोवाल में जारी किया गया। इस मौके पर अंतरिम कमेटी सदस्य कुलदीप कौर टोहड़ा और मैनेजर करनैल सिंह नाभा ने गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में 17 मार्च से शुरू होने वाली पवित्र सरोवर की कार सेवा में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि कार सेवा की शुरूआत संत बाबा अमरीक सिंह की अगुअाई में पांच प्यारे 17 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे करेंगे। इस दौरान एसजीपीसी प्रधान भाई गोबिंद लौंगोवाल, अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघवीर सिंह विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। हेड ग्रंथी भाई प्रणाम सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादर सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 11 अप्रैल को गुरुद्वारा दुखनिवारण से 11 बजे रवाना होगा। मौके पर कर्म सिंह, करनैल सिंह, अमरपाल सिंह, भगवंत सिंह, सिमरन सिंह आदि उपस्थित थे।
प्रकाश पर्व को समर्पित पोस्टर रिलीज करते भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल।