- Hindi News
- National
- Malerkotla News Power Workers Sit On The Demand For The Appointment Of Assistant Linemen
सहायक लाइनमैनों की नियुक्ति की मांग को लेकर बिजली मुलाजिमों ने दिया धरना
पंजाब स्टेट कार्पोरेशन लिमटिड के जूनियर इंजीनियर और मुलाजिमों की ओर से मालेरकोटला मंडल में नए सहायक लाइनमैनों की नियुक्ति न किए जाने के रोष में विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना दे नारेबाजी की गई। आरोप है कि विभाग की मैनेजमेंट पक्षपात कर रही है। धरने को संबोधित करते हुए हरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह सोही, बलविंदर सिंह व बलवीर सिंह ने कहा कि सहायक लाइनमैनों की कमी के कारण बिजली सप्लाई निर्विघ्न चालू रखने और विभाग के अन्य लक्ष्यों को पूरा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों और रमजान के माह में निर्विघ्न बिजली सप्लाई चालू रखनी काफी जरूरी होती है, परंतु मुलाजिमों की कमी के कारण बडी मुश्किल होती है। उन्होंने कहा कि नए सहायक लाइनमैनों की भर्ती दौरान उन्हें उम्मीद थी कि मालेरकोटला मंडल को जरूरत अनुसार सहायक लाइनमैन दिए जाएंगे, परंतु दूसरे मंडलों की बजाए मालेरकोटला मंडल को काफी कम सहायक लाइनमैन दिए गए हैं। इस मौके पर साहिबदीप सिंह, हरिंदर सिंह सोही, सुखविंदर सिंह, रणजीत सिंह, कौर सिंह सोही, बलजीत सिंह, गोबिंद झा, गुलजार सिंह आदि उपस्थित थे।
पूर्व सरपंच ने बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष दिया धरना
शेरपुर|गांव धंदीवाल के पूर्व सरपंच ने साथियों समेत बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह ने कहा कि पूर्व सरपंचों ने गांवों में दुश्मनी पैदा करके अपने कार्यकाल के दौरान पंचायती स्थानों पर अवैध कब्जों के केस जीते थे। धंदीवाल में फरवरी 2018 में पंचायती अधिकारियों के खिलाफ धरने देकर अवैध कब्जे छुड़वाए थे। परंतु बाद में लोगों ने फिर कब्जे कर लिए। परंतु बीडीपीओ विभाग अब कार्रवाई करने से पीछे हट रहा है। बीडीपीओ तरसेम सिंह का कहना कि पूर्व सरपंच को यूसी दे दिए गए हैं। अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए मौजूदा सरपंच को निर्देश दे दिए गए हैं।
मालेरकोटला में धरने दौरान नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी।