- Hindi News
- National
- Sangrur News Psu Members Will Participate In The Performance In Ludhiana
लुधियाना में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेेंगे पीएसयू के सदस्य
पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने अकाल डिग्री कॉलेज मस्तुआना साहिब में बैठक की। इस दौरान 25 मार्च को सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया गया। पीएसयू के जिला सचिव सुखदीप हथन और जसप्रीत कौर ने कहा कि मौजूदा केंद्र की भाजपा सरकार आरएसएस के फासीवादी ऐजंडे को लगातार लागू कर रही है। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वह 25 मार्च को लुधियाना में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। इस मौके पर करण खैहरा, परमिंदर आदि उपस्थित थे।