पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाॅन टीचिंग दफ्तरी कर्मचारी यूनियन की रोष रैली कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनौला | नाॅन टीचिंग (एसएएस/रमसा) दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि यूनियन के सदस्य अपने परिवारों सहित 14 मार्च को संगरूर में सरकार के खिलाफ राज्य स्तरीय रोष मार्च निकाल कर शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव करेंगे। यूनियन की मीटिंग में कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार ने वादे के अनुसार उन्हें पक्का नहीं किया बल्कि उन्हें परेशान करने के लिए 10-12 साल से नौकरी कर रहे कच्चे कर्मचारियों की रेशनेलाइजेशन के नाम पर दूर क्षेत्रों में बदलियां की जा रही हैं। उन्होंने ने कहा कि सरकार की मनशा उन्हें बेरोजगार करने की है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। मीटिंग में जसवीर सिंह,जगसीर सिंह, जगजीत सिंह, अमनप्रीत कौर और नीता रानी मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...