पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज अरोडा बने एसोसिएशन के प्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेट मिनिस्ट्रियल एंड अलाइड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की हुई राज्यस्तरीय कन्वेंशन

स्टेट मिनिस्ट्रियल एंड अलाइड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की राज्यस्तरीय कन्वेंशन राज्य प्रधान राज कुमार अरोडा की अगुवाई में स्थानीय डीएफसी होटल में करवाई गई। कन्वेंशन में विभिन्न विभागों के मुलाजिमों और पेंशनरों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मंच संचालन करते हुए जगजीत सिंह दुआ, वेद प्रकाश सचदेवा, रजिंदर सिंह, तरसेम भट्ठल, किरती सिंह, ज्वाहर शर्मा, जसवंत सिंह ने एसोसिएशन की पिछले समय की गई गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। राज्य प्रधान राज कुमार अरोडा ने कहा कि एसोसिएशन मुलाजिमों, पेंशनरों और लोक भलाई के कार्यों को समर्पित है। 24 फरवरी को मोहाली में पेंशनरों और मुलाजिमों द्वारा की गई रैली के कारण ही सरकार ने 6 प्रतिशत डीए की किश्त जारी की है, परंतु सरकार अन्य मांगों संबंधी अभी भी चुप है। उन्होंने ऐलान किया कि यदि सरकार ने मांगों का जल्द समाधान न किया तो तीखा संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान सर्वसम्मति के साथ राज कुमार अरोडा को अगले पांच साल के लिए दोबारा प्रधान चुन लिया गया। इस मौके पर जगजीत सिंह दुआ, गुरदीप सिंह वालिया, सुरजीत शर्मा पटियाला, हरबंस सिंह मांगट, सुशील कुमार, निर्मल सिंह, विजय मरजारा आदि उपस्थित थे।

संगरूर में राज्य स्तरीय कन्वेंशन दौरान उपस्थित गण्यमान्य।

खबरें और भी हैं...